Rahasyo ki Duniya पर आप लोगों का स्वागत हैं, आज हम आपको एक ऐसे राज भवन के बारे बताने जा रहे हैं जो एक रहस्मयी घटना से जुडी हुयी हैं। राजस्थान के कोटा जिले में स्थित एक रहस्मय राज भवन, जिसे
लोग Brij Raj Bhawan Rajasthan के नाम से जानते हैं। इस पैलेस का Rahasya अभी भी अनसुलझा ही हैं।

Haunted Brij Raj Bhavan Palace in Kota, Rajasthan

Brijraj Palace की History  :-

लगभग 200 वर्ष पुराना Brij Raj Bhawan Place Kota एक पुरानी हवेली है। इस होटल में देश दुनिया से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं, लेकिन होटल के अंदर कदम रखते ही एक आहट सी होती है। ब्रिज भवन में एक अंग्रेज रेजिडेंट मेजर चार्ल्स बुर्टन की आत्मा आज भी वास करती है। वो अंग्रेज जिसे भवन के सेंट्रल हॉल में उसके दो जुड़वां बेटों के साथ मार दिया गया था। इसके बाद से ब्रिटिश रेजिडेंट मेजर चार्ल्स बुर्टन की आत्मा इस पैलेस में भटक रही है। लोगों का कहना है कि अफसर का यह भूत किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन रात में ड्यूटी के दौरान अगर कोई गार्ड सोते हुए मिलता है, तो यह भूत उसे तमाचे रसीद कर ड्यूटी याद करा देता है और रात के समय गार्ड के सिगरेट पीने पर उसे झन्नाटेदार थप्पर भी लगा देता हैं।

Haunted Brij Raj Bhavan Palace in Kota, Rajasthan
जब 1857 में पुरे देश भर में अंग्रेजों के ख‍िलाफ जंग छिड़ी हुई थी। तब चंबल नदी के किनारे स्थ‍ित Brij  Bhawan का निर्माण को ब्रिटिश रेजीडेंसी के रूप में किया गया था।
ब्रिटिश शासन में अंग्रेजों ने हिंदू-मुसलमानों के दरम्यान हिंसा , मारधाड़  करवा दी। मंदिरों के पास गाय मांस फेंक दिया करते और मस्ज‍िदों के पास सुअर का मांस। इस वजह से दोनों धर्मों के बीच तेज जंग छिड़ गई।
1829 में सती प्रथा पर भी अंग्रेजों ने प्रतिबंध लगा दिया गया। बाद में जब आम जनता को अंग्रेजों की और ब्रिटिश शासन की ये कुटिल रणनीति समझ में आयी तो, दोनों समुदायों के लोग मिलकर एकसाथ आगे आये और एक एकता संघठन बना लिया।

Haunted Brij Raj Bhavan Palace in Kota, Rajasthan

1857 में एक अफवाह फैल गई कि भारतीय सिपाहियों को जो बंदूके गोलियां और कारतूस दिए जाते हैं उनको बनाने में Beef और Pork का उपयोग किया जाता हैं। हिंदुओं में Beef  और मुसलमानों में Pork पूर्ण रूप से प्रतिबंध‍ित है। लिहाजा इस अफवाह के चलते सिपाहियों ने विद्रोह कर दिया। इसी विद्रोह के दौरान मेजर चार्ल्स बर्टन औरउनके दो जुड़वां बेटे कोटा रेजीडेंसी में निवास करते थे।

भवन के सेंट्रल हॉल में हुआ नरसंहार :-

भारतियों सिपाहियों ने विद्रोह की हुकांर भरी और जंग छेड़ दी और ब्रिज भवन को घेर लिया। उस वक्त मेजर बर्टन की सुरक्षा में महज एक ऊंट-चालक था। सिपाहियों में मेजर बर्टन को हाल में ही पकड़ लिया और वही चाकू से हत्या कर दी।
पिता की मौत को देख दोनों बेटे सिपाहियों से बचने के लिए ऊपर की ओर भागे और अंत में जब उन्हें कोई मदद नहीं मिली तो छत से कूद गये। ऊंचाई से गिरने के बाद उन दोनों को भी सिपाहियों ने मार डाला । यह मंजर बेहद खौफनाक और भीषण था, क्योंकि बाप के किये कर्मो की सजा बेकसूर बेटों को भुगतनी पड़ी थी। लोग कहते हैं कि उसकी आत्मा आज भी इसी ब्रिज भवन में निवास करती है। शायद अचानक से हुई मौत के कारण बर्टन की आत्मा को शांति नहीं मिली।

इस बात की पुष्ट‍ि 1980 में कोटा की पूर्व महारानी ने Britain के पत्रकार को दिये गये इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने अपने ड्रॉइंग रूम (सेंट्रल हॉल) में मेजर के भूत को देखने की बात कही हैं। उन्होंने यह भी बताया हैं की एक बूढ़े आदमी के अक्स को भी देखा हैं , जिसके हाथ में एक डंडा था। उन्होंने ये भी बताया कि उस आत्मा ने उन्हें कभी कोई नुक्सान नहीं पहुंचाया हैं।


भवन में होती आहटें :-

यहाँ काम करने वाले Employee बताते हैं बगीचे, हॉल और छत पर किसी के चलने की और बोलने की आवाजे आती हैं। लोग कहते हैं कि अगर रात के समय अंधेरे में कोई छत पर या बागीचे में जाता है, तो उसे थप्पड़ पड़ जाता है। लोगों कहते है कि यह थप्पड़ कोई और नहीं मेजर का भूत ही मारता है।

Guest House :-

Haunted Brij Raj Bhavan Palace in Kota, Rajasthan

ब्रिज भवन जो अब Kota State Guest House बना दिया गया है। यह Place  बहुत है। इसे Haritage घोष‍ित कर दिया गया है। 

इनके बारे में भी जाने:-



Friends,यदि आपको ‘Haunted Brijraj Bhawan Kota Rajasthan & Story In Hindi के बारे में जानकारी पसंद आई हो, तो आप इसे Share कर सकते है. कृपया अपने comments के माध्यम से बताएं कि आपको यह जानकारी कैसी लगी

नई Post की जानकारी के लिए कृपया subscribe करें
धन्यवाद