कर्ण का जन्म कैसे हुआ - महाभारत के यौद्धा कौनसे देवताओ से उत्पन्न हुए

जरासन्ध, शल्य, शिशुपाल, धृष्टकेतु और कंस पूर्व जन्म में कौन थे

वैशम्पायन जी कहते है, जनमेजय! अब मैं यह बताता हूँ कि किन-किन देवता और दानवों ने किन-किन मनुष्यों के रूप में जन्म लिया था। दानवराज विप्रचित्ति जरासन्ध और हिरण्यकश्यप शिशुपाल के रूप में पैदा हुआ था। संह्लाद शल्य और अनुह्लाद धृष्टकेतु बन कर पैदा हुआ था। शिबि दैत्य द्रुम राजा के रूप में और वाष्कल भगदत्त हुआ था। कालनेमि दैत्य ने ही कंस का रूप धारण किया था।  

द्रोणाचार्य, भीष्म पूर्व जन्म में कौन थे

भरद्वाज मुनि के यहाँ बृहस्पति जी के अंश से परशुराम शिष्य द्रोणाचार्य अवतीर्ण हुए थे। वे श्रेष्ठ धनुर्धर, उत्तम शास्त्रवेत्ता और परम तेजस्वी थे। उनके यहाँ महादेव, यम, काल और क्रोध के सम्मिलित अंश से भयंकर अश्वत्थामा का जन्म हुआ था। वसिष्ठ ऋषि के शाप और इन्द्र की आज्ञा से आठों वसु राजर्षि शान्तनु के द्वारा गंगा जी के गर्भ से उत्पन्न हुए। उन में सबसे छोटे भीष्म थे। वे कौरवों के रक्षक, वेदवेत्ता ज्ञानी और श्रेष्ठ वक्ता थे।

 इसे भी पढ़े  :-  होली का त्यौहार 2022  

कृपाचार्य,शकुनि,पाण्डु,विदुर,धृतराष्ट्र किसके अंश से थे

उन्होंने भगवान परशुराम से युद्ध किया था। रुद्र के एक गण ने कृपाचार्य के रूप में अवतार लिया था। द्वापर युग के अंश से गांधार राज शकुनि का जन्म हुआ था। मरुद्गण के अंश से वीरवर सत्यवादी सात्यकि, राजर्षि द्रुपद, कृतवर्मा और विराट का जन्म हुआ था। अरिष्टा का पुत्र हंस नामक गन्धर्वराज धृतराष्ट्र के रूप में पैदा हुआ था और उसका छोटा भाई पाण्डु के रूप में। सूर्य के अंश धर्म ही विदुर के नाम से प्रसिद्ध हुए।

 इसे भी पढ़े  :-  WhatsApp से पैसे कैसे कमाए 

 इसे भी पढ़े  :-  कैलाश पर्वत का रहस्य 

दुर्योधन और पाण्डु पुत्र  किस देव के अंश से उत्पन्न हुए थे

कुरुकुलकलंक दुरात्मा दुर्योधन कलियुग के अंश से उत्पन्न हुआ था। उसने आपस में वैर- द्धेष की आग सुलगाकर पृथ्वी को जलाकर भस्म किया। पुलस्त्य-वंश के राक्षसों ने दुर्योधन के सौ भाइयों के रूप में जन्म लिया था। धृतराष्ट्र का वह पुत्र, जिसका नाम युयुत्सु था, दासी के गर्भ से उत्पन्न एवं इनसे अलग था। युधिष्ठिर धर्म के, भीमसेन वायु के, अर्जुन इन्द्र के तथा नकुल-सहदेव अश्विनी कुमारों के अंश से उत्पन्न हुए थे

अभिमन्यु पूर्व जन्म में कौन था

चन्द्रमा का पुत्र वर्चा अभिमन्यु हुआ था। वर्चा के जन्म के समय चन्द्रमा ने देवताओं से कहा था, “मैं अपने प्राण प्यारे पुत्र को नहीं भेजना चाहता। फिर भी इस काम से पीछे हटना उचित नहीं जान पड़ता असुरों का वध करना भी तो अपना ही काम है। इसलिये वर्चा मनुष्य बनेगा तो सही, परन्तु वहाँ अधिक दिनों तक नहीं रहेगा। इन्द्र के अंश से नरावतार अर्जुन होगा, जो नारायणावतार श्रीकृष्ण से मित्रता करेगा।

मेरा पुत्र अर्जुन का ही पुत्र होगा। नर नारायण की उपस्थिति न रहने पर मेरा पुत्र चक्रव्यूह का भेदन करेगा और घमासान युद्ध करके बड़े-बड़े महारथियों को चकित कर देगा। दिनभर युद्ध करने के बाद सायंकाल में वह मुझ से आ मिलेगा। इसकी पत्नी से जो पुत्र होगा, वही कुरुकुल का वंशधर होगा।”

 इसे भी पढ़े  :- मेहरानगढ़ किले का रहस्य

धृष्टद्युम्न, शिखण्डी तथा द्रौपदी के पाँचों पुत्र प्रतिविन्ध्य, सुतसोम, श्रुतकीर्ति, शतानीक और श्रुतसेन किसके अंश से पैदा हुए थे

सभी देवताओं ने चन्द्रमा की इस उक्ति का अनुमोदन किया। जनमेजय! वही आपके दादा अभिमन्यु थे। अग्नि के अंश से धृष्टद्युम्न और एक राक्षस के अंश से शिखण्डी का जन्म हुआ था। विश्वेदेवगण, द्रौपदी के पाँचों पुत्र प्रतिविन्ध्य, सुतसोम, श्रुतकीर्ति, शतानीक और श्रुतसेन के रूप में पैदा हुए थे।

कर्ण की जन्म कैसे हुआ 

वासुदेव जी के पिता का नाम शूरसेन था। उनकी एक अनुपम रूपवान कन्या थी, जिसका नाम था पृथा। शूरसेन ने अग्नि के सामने प्रतिज्ञा की थी कि मैं अपनी पहली सन्तान अपनी बुआ के सन्तानहीन पुत्र कुन्तिभोज को दे दूंगा। उनके यहाँ पहले पृथा का ही जन्म हुआ, इसलिये उन्होंने उसे कुन्तिभोज को दे दिया। जिस समय पृथा छोटी थी, अपने पिता कुन्तिभोज के पास रहती और अतिथियों का सेवा-सत्कार करती। एक बार पृथा ने दुर्वासा ऋषि की बड़ी सेवा की।

उसकी सेवा से दुर्वासा ऋषि बड़े प्रसन्न हुए। उन्होंने पृथा कुन्तिभोज की पुत्री को एक मन्त्र के बारे में बताया और कहा कि "कल्याणि"! मैं तुम पर प्रसन्न हूँ। तुम इस मन्त्र से जिस देवता का आवाहन करोगी, उसी के कृपा-प्रसाद से तुम्हें पुत्र उत्पन्न होगा। ‘दुर्वासा ऋषि की बात सुनने के बाद पृथा (कुन्ती) को बड़ा कुतूहल हुआ। और कुंती ने दुर्वासा ऋषि द्वारा बताये गए मन्त्र की परीक्षा लेनी की लेनी की सोची।  कुंती एकान्त में जाकर भगवान सूर्य का आवाहन किया। सूर्यदेव ने आकर तत्काल गर्भस्थापन किया, जिस से उन्हीं के समान तेजस्वी कवच और कुण्डल पहने एक सर्वांग-सुन्दर बालक उत्पन्न हुआ। कलंक के डर से भयभीत होकर कुन्ती ने उस बालक को छिपाकर नदी में बहा दिया।

 इसे भी पढ़े  :-  अक्षरधाम मंदिर का रहस्य

अधिरथ ने उस बालक को नदी से निकाला और अपनी पत्नी राधा के पास ले जाकर उसे पुत्र बना लिया। उन दोनों ने उस बालक का नाम वसुषेण रखा था। वही बाद में कर्ण के नाम से प्रसिद्ध हुआ। वह अस्त्र-विद्या में बड़ा प्रवीण औरवेदों का ज्ञाता हुआ। वह बड़ा दानी, सत्य, पराक्रमी और बुद्धिमान् था। कर्ण जब भी सूर्य को अघ्र्य देने जाते तब जो भी ब्राह्मण महादानवीर कर्ण से जो भी माँगते वही दे देता था।

एक दिन की बात है।सूर्यपुत्र कर्ण सूर्य को अघ्र्य देकर वापस लौट रहे थे । तब देवराज इन्द्र सारी प्रजा और अपने पुत्र अर्जुन के हित के लिये ब्राह्मण का वेष धारण करके उसके पास आये और उन्होंने कर्ण से उसके कवच और कुण्डल दान में मांग लिए। कर्ण ने अपने शरीर से कवच और कुण्डल को उतारकर देवराज इंद्र को दे दिये। कर्ण की दानवीरता से प्रसन्न होकर देवराज इन्द्र ने कर्ण को एक शक्ति दी और कहा, ‘हे अजित! तुम यह शक्ति देवता, असुर, मनुष्य, गन्धर्व, सर्प, राक्षस अथवा जिस किसी पर चलाओगे, उसका तत्काल नाश हो जायगा। ‘तभी से वह वैकर्तन के नाम से मशहूर हुआ। 

 इसे भी पढ़े  :- रहस्य आमेर किले का

वासुदेव श्रीकृष्ण, बल देव जी, प्रद्युम्न, द्रौपदी,रुक्मिणी,माद्री,कुन्ती और गान्धारी किसके अंश से पैदा हुए

वह श्रेष्ठ योद्धा कर्ण, दुर्योधन का मन्त्री, सखा और श्रेष्ठ महापुरुष था और सूर्य के अंश से उत्पन्न हुआ था। देवाधि देव सनातन पुरुष नारायण भगवान के अंश से वासुदेव श्रीकृष्ण अवतीर्ण हुए। महाबली बल देव जी शेषनाग के अंश थे। कामदेव जी प्रद्युम्न हुए। यदुवंश में और भी बहुत से देवता मनुष्य के रूप में अवतीर्ण हुए थे।

राजा भीष्मक की पुत्री रुक्मिणी के रूप में देवी लक्ष्मी जी और द्रुपद के यहाँ यज्ञ कुण्ड से द्रौपदी के रूप में इन्द्राणी उत्पन्न हुई थीं। कुन्ती और माद्री के रूप में सिद्धि और धृतिका जन्म हुआ था। वे ही पाण्डवों की माता हुईं। मति का जन्म राजा सुबल की पुत्री गान्धारी के रूप में हुआ था। इस प्रकार देवता, असुर, गन्धर्व, अप्सरा और राक्षस अपने-अपने अंश से मनुष्य के रूप में उत्पन्न हुए थे।

Friends, आशा है आपको ‘कर्ण का जन्म कैसे हुआ - महाभारत के यौद्धा कौनसे देवताओ से उत्पन्न हुए‘ में प्रदान की गई जानकारी अच्छी लगी होगी, जानकारी पसंद आने पर आप इसे Like कर ज़रूर करें. और अपने Friends को Share भी करें।

ऐसी ही Indian History Related Information के लिए हमें Subscribe का लें

 इसे भी पढ़े  :-